कोन। स्थानीय पुलिस ने यूपी-झारखंड सीमा पर खरौंधी के पास घेरेबंदी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास 18 पेटी अंग्रेजी और 864 पाउच देसी शराब बरामद हुई। शराब को बिहार ले जाया जा रहा था।
कोन एसओ गोपालजी गुप्ता के नेतृत्व में टीम बृहस्पतिवार को क्षेत्र में गश्त पर निकली थी। मुखबिर की सूचना पर खरौंधी में झारखंड बार्डर के पास घेरेबंदी कर पुलिस ने एक बोलेरो को रोका। तलाशी ली गई तो अंदर 18 पेटी अंग्रेजी व 864 पाउच देसी शराब बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत बिहार में तीन लाख रुपये बताई गई। पूछताछ के दौरान तस्कर की पहचान बिहार के आरा जेल रोड निवासी नवीन कुमार के रूप में हुई। वह शराब को बिहार ले जा रहा था। एसओ गोपालजी गुप्ता ने बताया कि तस्कर पर मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।