फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ों के अवैध कटान की जांच शुरू, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजपुर। रेणुकूट वन प्रभाग के जरहां वन क्षेत्र में अवैध तरीके से कीमती व अन्य पेड़ों के कटान की जांच चीफ कंजरवेटर मिर्जापुर टीम से कराएंगे। जांच की खबर लगते ही विभाग सहित संबंधित लोगों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

जरहां वन रेंज में वन माफियाओं की मिलीभगत से पिछड़े तीन सालों में खैर के काफी पेड़ कटवा दिए गए हैं। माफियाओं ने कास्तकारों के नाम की खतौनी और उसमें कत्था के पेड़ दर्शाकर राजस्व की रिपोर्ट लगवा ली ताकि गोलमाल पर पर्दा पड़ा रहे। जिस गाटा संख्या और खसरा नंबर को लगाकर 14 पेड़ खैर लकड़ी का परमिट लिया गया है, उसकी जानकारी नीचे से ऊपर तक किसी को नहीं थी और न ही स्थलीय निरीक्षण ही कर पता लगाया कि काश्त की जमीन पर खैर का पेड़ है भी या नहीं। विगत तीन साल में जंगलों के अंदर केवल ठूठ ही ठूठ नजर आ रहे हैं । नायब तहसीलदार दुद्धी कैलाश यादव ने विगत दिनों अवैध तरीके से कटान किए गए खैर पेड़ की लकड़ी को ट्रक सहित पकड़ा भी था।उसके बाद जांच शुरू हो गई। रेणुकूट के डीएफओ एमपी सिंह ने बताया इस मामले की जांच खुद चीफ कंजरवेटर मिर्जापुर करा रहे हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर वह अपने स्तर पर कार्रवाई करेंगे। बताया कि रेणुकूट क्षेत्र में किसी भी तरह के कटान के परमिट पर रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें