थाना क्षेत्र के बैरपान गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर मंगलवार को दो ट्रेलर पलटने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। पहली घटना सुबह छह बजे की है। रेणुकूट से अनपरा की तरफ आ रहे ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से मोड़ पर वह गड्ढे में जाकर पलट गया। हादसे में चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। दूसरी घटना शाम पांच बजे की है। अनपरा की तरफ से कोयल लेकर रेणुकूट की तरफ जा रहा ट्रेलर बैरपान पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होने के बाद पलट गया। सड़क पर कोयला फैल जाने से करीब एक घंटे तक यातायात भी प्रभावित रहा। हादसे के बाद इस वाहन के भी चालक व खलासी भाग गए।