दुद्धी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दुद्धी नगर में आए दिन लगने वाले जाम से निजात के लिए बाईपास मार्ग के निर्माण की मांग की है। कनहर विस्थापितों को अब तक विस्थापन पैकेज न मिलने पर भी असंतोष जताया। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
सपा कार्यकर्ता विधान सभा अध्यक्ष केदार यादव के नेतृत्व में डीएम से मिले। उन्हें राज्यपाल ने नाम संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि नगर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए बाई पास बनवाया जाए, खोखा गांव के कनहर नदी की धारा को मोड़कर बालू का उठान जेसीबी व पोकलेन से किया जा रहा है। इसे तत्काल बंद कराया जाए। कनहर विस्थापितों को पैकेज वितरित करने, बैनामा शुदा भूमि में समय-समय पर नामांतरण करने की भी मांग डीएम से की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कस्बे के लोगों का पुस्तैनी रोजगार मुर्गा, मीट का व्यवसाय जगह के अभाव में प्रभावित हो रहा है, दुकानदारों को जगह दी जाए। गेहूं क्रय केंद्रों पर दलालों की सक्रियता हटाकर सीधे किसानों को लाभ दिया जाय। ज्ञापन में दुद्धी को जिला बनाने की मांग भी की गई। यहां जुबेर आलम, अवध नरायन यादव, हृदय नरायन गौड़, सत्य नरायन यादव, दिनेशचंद्र, रामनरेश, तालकेश्वर, रामकिशुन मौजूद रहे।