फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी व बारिश के बाद तेज धूप ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/अनपरा । मंगलवार की शाम आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी के बाद बुधवार को तेज धूप निकली। इससे उमस बढ़ गई और लोग पसीने-पसीने हो गये। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होने की वजह से धूप व उमस से लोग परेशान रहे। जिले में ओबरा का तापमान सबसे अधिक 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार की सुबह से ही आसमान साफ रहा। जिससे तपिश काफी बढ़ गई। सुबह 11 बजे तक गर्मी अधिक होने लगी। ऐसे में सड़कों पर आवाजाही कम होने लगी। जरूरी कामकाज के कारण ही जो लोग निकले भी तो उनको अपना पूरा चेहरा, शरीर ढक कर चलना पड़ा। राहगीरों के लिए यह स्थिति काफी संकटपूर्ण थी। वह गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडा पानी और अन्य पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखे। तेज धूप व उमस से स्थिति यह है कि न तो घर में चैन मिल रहा है और न ही बाहर। कूलर.पंखे भी बेकार साबित हो गए हैं। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। जिले में गत कई दिनों से उमस अपना असर दिखा रहा है। वैसे बीच.बीच में आंधी व हल्की बरसात से लोगों को कुछ राहत मिल जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें