फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं ने शुरू की बेमियादी दुकान बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थायी सब्जी मंडी की मांग को लेकर सब्जी दुकानदारों ने दुकानों की बेमियादी बंदी मंगलवार से शुरू कर दी। दुकान बंद कर उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने नई सब्जी मंडी देने की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि ओबरा सी के निर्माण से पुरानी सब्जी मंडी पूरी तरह से उजड़ रही है। उन्होंने बुधवार से धरना प्रदर्शन की घोषणा की है।मंगलवार को सब्जी विक्रेताओं ने मोर्चा खोलते हुए बाजार के अलावा परियोजना कालोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में मौजूद सब्जी और फलों की दुकानों को भी बंद करा दिया। सब्जी व्यापारी नेता प्रकाश कुमार जायसवाल ने कहा कि हम लोगों ने सभी स्तरों पर स्थाई मंडी की मांग रखी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वर्षों से मंडी शुल्क समेत कई तरह के शुल्क का भुगतान करने के बावजूद वे बेदखल किये जा रहे हैं। बंदी को देखते हुए ज्यादातर व्यापारियों ने सोमवार से ही थोक मंडी से माला मंगाना बंद कर दिया था। सब्जी व्यापारियों ने नई कमेटी गठित की है। वक्ताओं का कहना है कि सब्जी बाजार में प्रतिदिन दो सौ से अधिक पटरी दुकानें लगती हैं। सेक्टर पांच के समतलीकरण में यह बाजार पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। वहीं अभी तक सब्जी बाजार के लिए वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था नहीं की गई है। उधर सब्जी विक्रेताओं की बेमियादी बंदी से नगरवासियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान सब्जी मंडी समिति समिति के अध्यक्ष राम प्रवेश जायसवाल, सूरज, पुत्तुल, बबलू, सलीम, सोनू गुप्ता, मनोज, संतोष, विजय, मुन्नी, आसमा, रामकिशोर, अशोक, राजा, दया, बशी देवी, रीना, सोनी, रीता एवं सुनीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें