फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से एक-दूजे के हु़ए 65 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को चोपन बैरियर स्थित सोन नदी के तट पर रामलीला मैदान सामूहिक विवाह का साक्षी बना जहां 65 जोड़े एक-दूजे के हो गए। संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मंगलाचरण के साथ जयमाल, सिंदूरदान का कार्यक्रम हुआ। पहले सिर्फ 51 जोड़ों के ही शादी का कार्यक्रम प्रायोजित था, किंतु यह संख्या बढ़कर 65 तक पहुंच गई।
विज्ञापन

संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बिगत कई वर्षों से निर्धन, निराश्रित वर-कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाता रहा है। किंतु अबकी बार सरकारी सहयोग मिला जिसकी वजह से समाज कल्याण विभाग समेत कई विभागों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इससे सामूहिक विवाह कार्यक्रम और अच्छे ढंग से संपन्न कराया जा सका। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से जहां 35 हजार रुपये प्रति वर-वधुओं के ऊपर खर्च किया गया, वहीं संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अन्य जरूरी वस्तुओं की भरपाई की गई। इसके अलावा अन्य दान दाताओं ने भी अपनी ओर से वर-वधुओं को दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर पंचायत के कर्मी सुबह से ही व्यस्त रहे। ग्रामवासी आश्रम से सुबह दस बजे गाजे-बाजे के साथ सभी 65 दुल्हे सामूहिक बारात लेकर रामलीला मैदान में पहुंचे, जहां पर ट्रस्ट के साथ ही नगर के संभ्रांतजनों ने बारात का स्वागत किया। डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय समेत पूर्व विधायक रुबी प्रसाद, नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, बीडीओ दिवाकर सिंह, एडीओ पंचायत श्रीकांत दर्वे, आंनद अग्रवाल, संजय जैन, महेंद्र केशरी, राजन जायसवाल ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। इसके अलावा डीएम ने सभी वर-वधुओं को विवाह का प्रमाण पत्र भी वितरित किया। अंत में संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट के राजेश भारती ने सफल आयोजन को लेकर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें