फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीनों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ग्रेड वेतन में बढ़ोत्तरी समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर राजस्व संग्रह अमीनों का तीनों तहसीलों पर प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार सोमवार को भी जारी रहा। अमीनों ने मांगों को न स्वीकार किये जाने पर प्रदेश सरकार पर नाराजगी जाहिर की और नारेबाजी की। चेताया कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन अनिश्चितकालीन चलता रहेगा।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज तहसील परिसर में चल रहे धरना में सोमवार को जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसको लेकर कई बार आवाज उठाई गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। संघ 11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है लेकिन किसी अधिकारी ने अब तक अमीन संघ से वार्ता नहीं की। सरकार भी मौन है। चेताया कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, कार्य बहिष्कार चलता रहेगा।यहां धरने में प्रेमनाथ, अमरनाथ पाठक, विनोद कुमार पांडेय, अशोक कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार पाठक, गंगा प्रसाद सिंह, गोपाल यादव, शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी द्वितीय, रामरोरी, राजकुमार मौजूद रहे। घोरावल और दुद्धी तहसीलों में भी अमीनों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर के रामलीला मंच पर राजस्व संग्रह अमिनों का अनिश्चित कालीन धरना सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। अमीनों के हड़ताल से राजस्व की वसूली बंद है। अमीन संघ के अध्यक्ष दल सिंगार मिश्र के नेतृत्व में अनिश्चित कालीन हड़ताल चल रही है। यहां चंद्रमणि, मनेही राम, रघुबीर, रविंद्र, शिवशंकर, रामा चौहान, कन्नीलाल गुप्ता, सियाराम तिवारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें