फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के लिए आई महिलाओं को होना पड़ा वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। वर्षों से बिजली बिल का लाखों दबाकर बैठे विभागों की बत्ती गुल करने का खामियाजा जनता को भुगतान पड़ रहा है। जिला अस्पताल के आवासीय परिसर में बिजली न होने से जहां पानी तक के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। वहीं राबर्ट्सगंज नगर स्थित प्रसवोत्तर केंद्र में बिजली न होने से शुक्रवार की देर रात पहुंची दो प्रसूताओं को वापस जाना पड़ा। वहां शनिवार को भी पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

इसी तरह खनन कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, आरईएस, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, बंधी प्रखंड और सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर कार्यालय की लाखों के बकाए में शुक्रवार की शाम बिजली काट दी गई थी। पशुपालन विभाग ने धनराशि जमा होने की बात कहते हुए आपत्ति दर्ज कराई तो बिल का मिलान कर उनकी बिजली जोड़ दी गई। जबकि शेष विभागों की बिजली शनिवार को भी कटी रही। इसके चलते जहां बिजली से जुड़े कामकाज प्रभावित रहे। वहीं निजी काम से कार्यालय पहुंचने वालों को मायूस होकर लौटना पड़ा। कर्मचारी भी विभागीय कामकाज को लेकर परेशान रहे। दिन में ज्यादातर समय दफ्तर में सन्नाटे की ही स्थिति बनी रही। बता दें कि प्रशासनिक कार्यालय, विकास कार्यालय सहित बारह कार्यालयों के पास चार करोड़ से अधिक की रकम बकाया है। इसमें जहां विकास कार्यालय पर एक करोड़ से अधिक का बकाया है। वहीं लोक निर्माण विभाग के यहां 50 लाख, सिंचाई विभाग पर 80 लाख का बिजली बिल बकाया पड़ा हुआ है। उधर, प्रसवोत्तर केंद्र के प्रभारी एसके चतुर्वेदी ने बताया कि बिजली कट जाने से दिक्कत आई है। रोशनी का प्रबंध कर यहां वाली महिलाओं का प्रसव कराने की व्यवस्था की जा रही है। सीएमओ को भी स्थिति से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें