जिले में बृहस्पतिवार से टीईटी शुरू हो गईं। यह परीक्षा चार जुलाई तक चलेगी। जिले के 18 केंद्रों में होने वाली यह परीक्षा दो पालियों में हो रही है।
बृहस्पतिवार को सुबह की पाली में प्राथमिक कक्षाओं के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। 150 प्रश्नों को 2:30 घंटे में हल किया जाना था। अभ्यर्थी जिसमें अधिकांश शिक्षक भी थे, उनका कहना था कि प्रश्नपत्र सरल रहा। पहले दिन दो पालियों में 1705 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
प्रश्नपत्र चार खंड में था। पहले खंड में बाल विकास शिक्षण पद्धति से संबंधित 30 प्रश्न थे। दूसरे खंड में हिंदी भाषा, तीसरे खंड में संस्कृत तथा चौथे खंड में सामाजिक अध्ययन से संबंधित प्रश्न थे।
इसी प्रकार भाषा में हिंदी के सामान्य व्याकरण से संबंधित प्रश्न थे। जैसे वाक्य विन्यास को लेकर प्रश्न रहे तो विराम चिह्न, शब्द युग्म आदि के बारे में प्रश्न पूछे गए थे। इसके साथ सामाजिक अध्ययन के बारे में प्रश्न पूछे गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित ने बताया कि पहली पाली में परीक्षा के लिए कुल 7392 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
इनमें से 6494 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 898 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 7392 अभ्यर्थियों में से 6585 परीक्षा में शामिल हुए और 807 अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक हुई।
चार जून तक सुबह पांच बजे तक ही रहेगी नो एंंट्री :मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की शिक्षक पात्रता परीक्षा को देखते हुए नो एंट्री का समय सुबह पांच बजे तक कर दिया गया है।
यातायात प्रभारी विवेकानंद सिंह ने बताया कि दो, तीन व चार जुलाई को यूपीटीईटी है। नो एंट्री का समय रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक किया गया है।