सोनभद्र। जिले में चौबीस घंटे के दौरान पुलिस अधीक्षक समेत 17 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस तरह संक्रमित मरीजों की संख्या 4537 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 32 मरीज इलाज के बाद रविवार को स्वस्थ घोषित किए गए। रविवार को 17 पॉजिटिव मिलने पर एक्टिव मामले 245 हो गए हैं। इसकी पुुष्टि सीएमओ डा. एसके उपाध्याय ने की है।
उधर, चिकित्सकों की टीमें रविवार को भी संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। रविवार को 1352 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए गए। इसके अलावा रविवार को 1342 लोगों की रिपोर्ट भी आई। इसमें 17 पॉजिटिव और 1325 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। सीएमओ के मुताबिक अब तक 201104 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 199425 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें 4537 पाजिटिव और 188888 निगेटिव मिले हैं। संक्रमित मरीजों में से 67 की मौत हो चुकी है। इसमें से 23 की मौत सोनभद्र और 44 की दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है। रविवार को संक्रमित मिले लोगों के आवासों के आसपास बैरिकेडिंग करने व सैनिटाइजेशन के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।