फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 17 जिलों को जल्द मिलेगी जनजातीय संग्रहालय की सौगात

विज्ञापन
चुर्क मोड़ स्थित एक होटल में समाज कल्याण विभाग की ओर से आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ब्लॉक व जिला
विज्ञापन
सोनभद्र। जनजातीय समाज को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए सोमवार को जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने सोनभद्र सहित 17 जिलों में जनजातीय संग्रहालय की स्थापना को लेकर चल रही कवायद लगभग पूरी होने की जानकारी दी। बताया कि आदिवासी समाज को जागरूक करने के लिए जिले के सभी 176 आदिवासी बहुल ग्राम पंचायतों में दो अक्तूबर को ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे, सीडीओ जागृति अवस्थी ने दीप जलाकर चुर्क मोड़ के पास स्थित होटल में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्य मंत्री ने जनजातीय बहुल गांवों में विकास के लिए चलाए जा रहे अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि जनजातीय समाज में नेतृत्व क्षमता विकसित हो और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे इसके लिए ब्लाॅक स्तर पर जनजातीय समाज के जागरूक व्यक्तियों का चयन कर तीन दिन के विशेष प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है। इसके जरिये गांव स्तर पर जागरूक युवाओं-व्यक्तियों को प्रशिक्षित करने का अभियान चलाया जाएगा। जल्द ही जिले में जनजातीय संग्रहालय की स्थापना का कार्य शुरू किया जाएगा। सोनभद्र के अलावा प्रदेश के 16 अन्य जिलों में भी संग्रहालय स्थापना की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। सदर विधायक भूपेश चौबे ने 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा और पीएम मोदी दोनों के जन्म दिवस का जिक्र किया। कहा कि इसी तिथि को प्रधानमंत्री की ओर से आदि कर्मयोगी अभियान और आदि सेवा पर्व की शुरुआत की गई जिसका समापन जनजाति बहुल गांवों में महात्मा गांधी की जयंती पर विशेष कैंप के माध्यम से किया जाएगा। भगवान बिरसा मुंडा के कृतित्व का जिक्र करते हुए कहा कि आदिवासी समाज ने सदैव धर्म-संस्कृति की रक्षा की है। प्रकृति को संवारा-संरक्षित किया है। सभी को उनसे सीख लेनी चाहिए। सीडीओ जागृति अवस्थी ने भी जरूरी जानकारियां दीं और आदिवासी समाज के लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र भदौरिया, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर, भाजपा नेता इं. रमेश पटेल, मोहन कुशवाहा, अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें