फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जाम में हूटर बजाती रही एंबुलेंस, नहीं मिला रास्ता

विज्ञापन
अनपरा बाजार के महावीर चौक पर लगे जाम में फंसी एंबुलेन्स और पुलिस के वाहन। संवाद
विज्ञापन
अनपरा। नगर के महावीर चौक पर नाला निर्माण को लेकर उपजे विवाद के बाद शाम को जाम की स्थिति बन गई है। रविवार की देर शाम लगे लंबे जाम में लोग करीब डेढ़ घंटे तक फंसे रहे।
विज्ञापन


नगर पंचायत की ओर से अनपरा बाजार के महावीर चौक से नाला निर्माण का कार्य शुरू कराया गया है। नाला निर्माण के लिए खोदे गए स्थान को लेकर व्यापार मंडल ने आपत्ति जताई है, जिसके बाद काम रुक गया। सड़क किनारे रखे निर्माण सामग्री और सड़क पर खड़े वाहनों के कारण रविवार की देर शाम बाजार में लंबा जाम लग गया। जाम में रेणुसागर चौकी प्रभारी सहित गर्भवती महिलाओं वाली एंबुलेंस एक घंटे से अधिक समय तक फंसी रही। देर तक हूटर बजाने के बाद भी एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिला। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया गया। महावीर चौक के दुकानदारों और ग्राहकों ने जिला प्रशासन से मामले के जल्द निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें