फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मियों से टीपर छूड़ाने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के कुरछा गांव में शुक्रवार की रात प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर वन सुरक्षा दल की टीम सोन नदी के वन भूमि क्षेत्र में चोरी से बालू के अवैध खनन कर परिवहन करने की सूचना पर छापेमारी की। हालांकि टीम के पहुंचने से पूर्व कई लोग ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। ग्रामीणों ने वन कर्मियों से टीपर को छुड़ाने का प्रयास किया। इसकी जानकारी मिलने पर जुगैल पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक देर रात वन कर्मियों को सूचना मिली थी कि कुरछा गांव में सोन नदी से कुछ लोग अवैध ढंग से बालू खनन कर टीपर और ट्रैक्टरों से परिवहन कर रहे हैं। इस पर वन सुरक्षा दल की टीम छापेमारी की। लेकिन उनके पहुंचने से पहले अवैध खननकर्ता ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भागने लगे। हालांकि वन कर्मियों ने पीछा कर एक टीपर को पकड़ लिया। लेकिन उसका भी चालक फरार हो गया। वन कर्मी टीपर को अपने साथ लेकर ओबरा की ओर जाने लगे। लेकिन रास्ते में दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से लैश होकर वन विभाग की टीम को रोक कर टीपर छुड़ाने का प्रयास करने लगे। मामला गंभीर होता देख टीम के प्रभारी टीपी सिंह ने जुगैल थाना प्रभारी को सूचना दी। जानकारी मिलते ही दलबल के साथ थानाध्यक्ष पहुंच गए। लेकिन उनके पहुंचने से पहले सभी ग्रामीण वन कर्मियों को धमकी देते हुए भाग निकले। इस मामले में शनिवार को सुरक्षा टीम के प्रभारी ने दूबराज पांडेय, राहुल पांडेय, दीपक पांडेय, संजय पांडेय, प्रियांशु सिंह निवासी चतरवार, पप्पू यादव, निवासी बरगवां, रमाशंकर यादव निवासी बिजौरा तथा राजकुमार अग्रहरि, श्याम सुंदर प्रजापति निवासी कुरछा के खिलाफ अवैध खनन करने, सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी भी की गई। लेकिन एक भी नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें