फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक क्रय केन्द्रों पर नही पहुंची तौल मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जनपद में धान के बाद अब गेहूं की एक अप्रैल से खरीद शुरू होने जा रही है, लेकिन प्रशासनिक तैयारियां अभी भी अधूरी हैं। जिले में गेहूं खरीदने के लिए 54 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इस बार शासन से जिले में 54500 मीट्रिक टन गेहूं क्रय करने का लक्ष्य मिला है। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने पीसीएफ से लेकर कई एजेंसियों को गेहूं खरीदने की जिम्मेदारी दी है। लेकिन कई समितियों पर अब तक खरीद की पूरी तैयारी नहीं हो सकी है। कई जगहों पर न गेहूं रखने की व्यवस्था है न बोरे पहुंच सके हैं और न ही तौल मशीन।
विज्ञापन

बताते चले कि राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्रों में विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से सरकारी दर पर किसानों के गेहूं की खरीद की जानी है। पिछले दिनों डीएम की अध्यक्षता में विपणन विभाग ने गेहूं क्रय करने के लिए केंद्रों के चयन की कवायद पूर्ण कर ली है। पिछले बार की तरह इस बार भी सर्वाधिक पीसीएफ को गेहूं खरीद करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिले में पीसीएफ के 36 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी, मार्केंटिग के 12 क्रय केंद्र, पीसीयू और कर्मचारी कल्याण निगम को तीन-तीन केंद्रों पर खरीद होगी। गर्मी को देखते हुए शासन ने जिला प्रशासन को सभी केंद्रों पर किसानों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल, छांव से बचने के लिए टेंट, बैठने के लिए दरी, कुर्सी, रात में रोशनी आदि का इंतजाम करने, खरीद को पारदर्शी बनाने के लिए टोकन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। केंद्रों पर गेहूं बेचने में किसानों को परेशानी होने पर केंद्र प्रभारियों को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन अभी तक नक्सल-दुरूह क्षेत्रों के कई केंद्रों पर बोरा, तौल मशीन नहीं पहुंच सकी है। इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के 54 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद कार्य एक अप्रैल से 25 जून तक चलेगा। शासन ने इस बार 54500 एमटी गेहूं क्रय करने का निर्देश दिया है। प्रति क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य 1840 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं 20 रुपये छनाई और उतरवाई अलग से दिया जाएगा। कहा कि सभी केंद्रों पर तौल मशीन, बोरे की व्यवस्था है। अगर किसी केेंद्र पर बोरे की कमी होगी तो वहां पहुंचवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें