फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने दो लाख किसानों को मिलेगी सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को लाभान्वित करने के लिए पहल तेज कर दी है। इस योजना के तहत जिले के करीब पौने दो लाख लाभान्वित होंगे। डीएम अमित कुमार सिंह के निर्देश पर तीनों तहसील क्षेत्र में दो हेक्टेयर के भीतर किसानों की सूची तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन

कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में करीब एक लाख 93 हजार किसान हैं। इनमें से लगभग एक लाख 75 हजार किसान लघु सीमांत की श्रेणी में आते हैं। वर्ष 2017-18 में कृषि विभाग के पारदर्शी किसान सेवा योजना के तहत करीब एक लाख 52 हजार किसान लाभान्वित हुए थे। अब केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दो हेक्टेयर तक किसानों को प्रत्येक वर्ष छह हजार रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है। मार्च में लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने की संभावना को देखते हुए भाजपा सरकार फरवरी माह तक पात्र किसानों को प्रथम किस्त दो-दो हजार रुपये देने के लिए तैयारी तेज कर दी है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने पात्र किसानों की सूची तैयार करना शुरू कर दी है। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि छह फरवरी से 11 फरवरी तक कृषि विभाग में पंजीकृत ऐसे किसान जिनके पास दो हेक्टेयर तक भूमि है उनकी सूची तैयार कर 12 फरवरी तक पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड करने की तैयारी है। कहा कि जिले मेें करीब एक लाख 75 हजार किसानों के पास दो हेक्टेयर तक भूमि है। ये सभी किसान लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें