फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई के लिए झरिया बंधी से पानी खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र । चोपन ब्लाक के महुद्दीनपुर के किसानों ने झरिया बंधी का पानी नहर में छोड़े जाने की मांग सदर विधायक से की है। किसानों का कहना है कि छह साल से वे बंधी के पानी से सिंचाई की मांग कर रहे लेकिन महकमा ध्यान ही नहीं दे रहे है। विधायक ने अफसरों से वार्ता कर पानी छोड़े जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

केंद्र की भाजपा सरकार से किसानों को काफी उम्मीद है लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से किसान तमाम तरह की समस्याओं से घिरता जा रहा है। सदर विधायक भूपेश चौबे कोन क्षेत्र में शुक्रवार को पहुंचे तो ग्राम पंचायत महुद्दीनपुर के किसान रविशंकर, नागेंद्र, अमरीश, शिव प्रसाद आदि ने अपना दर्द बयां किया। कहा कि झरिया बंधी का वाल लगभग छह साल से जाम पड़ा है लेकिन सिंचाई विभाग द्वारा अभी तक इस समस्या का कोई निदान नहीं किया जा रहा है जबकि संबंधित महकमे द्वारा किसानों से पनिकर भी वसूला जाता है । यही नहीं नहर की भी सफाई नहीं होने से वह झाडिय़ों से पट गई है। किसानों की इस समस्या को विधायक ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर बंधी के वाल को जल्द ठीक कराने व नहर में पानी छोड़े जाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें