फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का अन्न प्रासन, महिलाओं की हुई गोद भराई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर ब्लॉक के राजपुर पंचायत के महुअरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर बाल विकास कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्रासन संस्कार गुरुवार को हुआ। राष्ट्रीय बाल अधिकार परियोजना चाइल्ड राइट्स एंड यू (क्राई) के मैनेजर प्रमोद प्रधान ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बच्चों को आंगनबाड़ी ने खीर एवं चम्मच देकर पूरक आहार देने की प्रक्रिया की शुरूआत की। यहां आंगनबाड़ी सेविका उर्मिला देवी ने कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए बच्चों को पौष्टिक आहार देना चाहिए। उन्होंने छोटे बच्चों को आहार देने की विधि माताओं को बताया। गर्भवती महिलाओं को फल, चना, गुड़ दिया। पैसे की बचत के लिए एक-एक गोलक भी दिया। गर्भवती महिलाओं को सोनभद्र विकास समिति के एक्टिविस्ट सुशीला देवी ने टीटी के टीके, आयरन की गोली, प्रसव पूर्व जांच प्रसव पूर्व तैयारी, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी दी। सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने के लिए प्रेरित किया। जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए 48 घंटे तक अस्पताल में ही रहने की सलाह दी। प्रमोद प्रधान ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में स्कूल पूर्व शिक्षा, बच्चों के सीखने के लिए क्राई के तरफ से शैक्षिक मैटेरियल दिया जाएगा। यहां साकेत सुमन, राजेश चौबे, नागेश्वर सिंह, सारिका देवी, सुनीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन


अन्नप्राशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
म्योरपुर। पोषण माह के तहत बृहस्पतिवार को बचपन दिवस के मौके पर अन्प्राशन एवं पुष्टाहार वितरण हुआ। विधि-विधान से बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने नवजात को लेकर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी बाबूलाल ने आईसीडीएस से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। पिरामल फाउंडेशन के कुशल त्रिपाठी समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें