फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ग्राम प्रधानों, सचिवों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती ने गुरुवार को ब्लाक सभागार में ग्राम पंचायतों के सचिवों की बैठक लिया। यहां शौचालयों का समय से निर्माण न कराने पर उन्होंने चार ग्राम प्रधानों और वहां के सचिवों को चेतावनी भी दी। साथ ही सफाई कर्मियों की टीम बनाकर शौचालय का स्थलीय सत्यापन करने का निर्देश दिया। सफाई कर्मियों से 10 दिनों में सत्यापन रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन

बभनी ब्लॉक को ओडीएफ ब्लाक घोषित होने के बाद भी क्षेत्र में शौचालयों का निर्माण कार्य चल रहा है। गुरुवार को डीपीआरओ आरके भारती ने ब्लाक के ग्राम पंचायत सचिवों के साथ यहां समीक्षा बैठक की। यहां शौचालय निर्माण का स्थलीय सत्यापन सफाई कर्मियों से कराने का निर्देश दिया। शौचालय निर्माण में लापरवाही की शिकायत पर उन्होंने चार ग्राम पंचायत अरझट, रनदह, चैनपुर, धनखोर के प्रधान व सचिव को एक सप्ताह में सुधार का निर्देश दिया। चेताया कि सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ ने सचिव पार्थराज सिंह को ब्लॉक का प्रभारी एडीओ पंचायत की जिम्मेदारी सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें