फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्याग, बलिदान, संघर्ष का दूसरा नाम है कांग्रेस सेवादल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डिकर की जयंती सोमवार को राबर्ट्सगंज के गायत्री लाज में मनाई गई। इसमें सुब्बाराव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। गोष्ठी के बाद सेवादल के नेता मोइन खां, राजेश द्विवेदी, कौशल किशोर, पीसी सिंह, लालमुनि चौबे और चंद्रशेखर सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी की अध्यक्षा सेवादल के मुख्य संगठन कौशलेश पाठक ने किया। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी गुलाब चंद्र पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान नागपुर जेल में डॉ. हार्डिकर ने 1923 में कांग्रेस सेवादल की नींव रखी। इसका पहला आंदोलन बाल सेवादल के रूप में इलाहाबाद की धरती से शुरू किया गया जो धीरे-धीरे बड़े समूह में तब्दील होकर स्वतंत्रता आंदोलन में संघर्ष करने लगा। एक बार फिर सेवादल के सिपाहियों को राष्ट्रहित में संगठित होकर आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ने को कमर कस तैयार रहना होगा। कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी व मोइन खां ने कहा कि भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी सुब्बाराव ने जीवन पर्यंत लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया। धीरज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए आगे आना चाहिए। कौशलेश पाठक ने कहा कि सुब्बाराव को देश और उनकी सेवाओं को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्मभूषण के मानद सम्मान से सम्मानित किया था। अब वक्त आ गया है कि कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता मजबूत होकर राष्ट्र, समाज व संगठन को मजबूत करने का कार्य करें। इस दौरान अरविंद सिंह, कौशल किशोर, मदन श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, रामानंद पांडेय, पीसी सिंह, उमेश मौर्या, तारा शुक्ला, विवेक सिंह, मृणाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें