सोनभद्र। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ई-आफिस प्रणाली लागू किये जाने की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि सरकारी कार्यालयों में ई-आफिस प्रणाली लागू करने के लिए अधिकारी व कर्मचारी दिलचस्पी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें। प्रशिक्षण से व्यक्ति में नई ऊर्जा का संचार होता है। दी जा रही जानकारी को प्राप्त करने के साथ ही ई-आफिस प्रणाली व्यवास्था की औपचारिकताओं को समयबद्व तरीके से पूरा कर लिया जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप व मुख्यमंत्री केे निर्देशानुसार 15 अगस्त से जिले में ई-आफिस प्रणाली लागू किया जाना है। जिसकी औपचारिकताए पूरी कर ली जाए। प्रशिक्षण में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल गुप्ता ने प्रोजेक्टर के जरिए ई-आफिस प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर अपर जिला अर्थ एवं सख्या अधिकारी अनिल पांडेय ने भी ई-आफिस प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर डीएम अमित कुमार सिंह के अलावा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय सिंह, बीएसए डॉ. गोेरखनाथ पटेल मौजूूद रहेे।