फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफा पहनाकर हुआ लायन मंडलाध्यक्ष का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। रेणुकूट लायंस क्लब के सदस्यों ने गुरुवार को हिण्डाल्को प्रेक्षागृह में लायन मंडलाध्यक्ष प्रभात चतुर्वेदी का स्वागत किया। उन्हें फूल माला से लाद दिया और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अभिनंदन समारोह में क्लब अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने प्रभात चतुर्वेदी का स्वागत करते हुए कहा कि यह क्लब के लिए बड़े गर्व की बात है कि 25 वर्ष बाद पुन: लायंस क्लब रेणुकूट से लायन मंडल-321 ई से कोई मंडलाध्यक्ष निर्वाचित हुआ है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राजीव झुनझुनवाला, संजय कुमार, विजय डोगरा, मुकेश मित्तल एवं क्लब के वरिष्ठ सदस्य प्रकाश परवाल, आने वाले वर्ष के लिए चुने गए रेणुकूट लायंस क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय ने स्वागत किया। इसके बाद रेणुकूट लायंस क्लब के सभी सदस्यों ने प्रभात चतुर्वेदी को साफा पहना कर माल्यार्पण किया। लायनेस सदस्यों ने अंगवस्त्र पहना कर उनका अभिनंदन किया। संचालन और धन्यवाद ज्ञापन क्लब सचिव मुकुल श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें