फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार पर रजामंदी, दो व्यक्तियों को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार पर रजामंदी के साथ दो व्यक्तियों को तत्काल नौकरी दिए जाने के आश्वासन पर रोजगार को लेकर जारी अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल बृहस्पतिवार को को समाप्त हो गई। निजी कंपनी के अफसरों ने सप्ताह भर मेें कुछ अन्य बेरोजगारों को समायोजित करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय बेरोजगारों को एनसीएल खड़िया क्षेत्र में अधिभार (ओबी) हटा रही निजी कंपनी बीजीआर में रोजगार दिए जाने के लिए सोनांचल संघर्ष वाहिनी का अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल बुधवार को शुरू हुआ था। हड़ताल को मिल रहे बेरोजगारों के समर्थन के आगे दूसरे दिन कंपनी प्रबंधन के अधिकारी दबाव में आए। इसके बाद गुरुवार दोपहर ढाई बजे कार्यक्रम स्थल पर वार्ता तय हुई।
शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्र के साथ निजी कंपनी व एनसीएल खड़िया के अधिकारी पहुंचे। सोनांचल संघर्ष वाहिनी के संयोजक रोशन लाल यादव ने कहा कि एनसीएल के निदेशक मंडल द्वारा 10 जुलाई 2006 उस आदेश का पालन किया जाए, जिसमें एनसीएल में कार्यरत निजी कंपनियों ने 80 प्रतिशत क्षेत्रीय बेरोजगारों व परियोजना प्रभावित लोगों को नौकरी देने की बात कहीं गई है। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने चरणबद्ध तरीके से बेरोजगारों को समायोजित करने को आश्वस्त किया। तद्उपरांत शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्र व बीजीआर कंपनी के एचआर हेड अरुण तिवारी ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें