फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय-व्यय का ब्यौरा न देने पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामगढ़ में बुधवार को आयोजित खुली बैठक में सेक्रेटरी पर आय-व्यय का ब्यौरा सार्वजनिक न करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए डीएम से अगली बैठक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक को लेकर ग्राम प्रधान कमला प्रसाद द्वारा गांव में मुनादी करायी गयी थी। बुधवार की सुबह दस बजे से प्रधान की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। विनय, अछैवर सिंह, अरुण कनोजिया समेत अन्य ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र प्रताप से वित्तीय वर्ष की आय-व्यय की लेखा जोखा सार्वजनिक करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि पहले वित्तीय वर्ष की कार्य योजना और ग्राम सभा मे किन-किन कार्यों पर कितनी धनराशि खर्च की गई है उसे सार्वजनिक किया जाए। बावजूद इसके प्रधान, सेक्रेटरी बैठक की कार्रवाई जारी रखे। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। बैठक में रामअवतार, निर्भय चंद्र, महेंद्र, राजाराम, छेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें