फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों की समस्याओं पर हुई मंत्रणा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र । सपा जिला कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की बैठक हुई। इसमें अल्पसंख्यकों की समस्याओं पर चर्चा कर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

सपा जिला महासचिव हिदायत उल्ला खां ने कहा कि अल्पसंख्यकों की सिर्फ समाजवादी पार्टी ही हितैषी है, क्योंकि सपा ने अल्पसंख्यक समुदाय के सम्मान के साथ ही विकास करने का काम किया है। कहा कि जब से प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब से अल्पसंख्यकों को छला जा रहा है। सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष तईयब अंसारी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया है। ऐसे में अल्पसंख्यक समाज गांव-गांव में जन चौपाल लगाकर केंद्र और प्रदेश सरकारों को घेरेंगे। जनता को बताया जाएगा कि सपा में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए जो जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित हुई थी उसे मौजूदा सरकारें बंद कर रही हैं। संचालन फारूख अली ने किया।
विज्ञापन

बैठक में आमिल बेग, कमालुद्दीन, जब्बार अली, डॉ. इमरान अहमद, इसहाक, जलालुद्दीन, शौकत अली, सब्बीर, कमरान, सहादत, नियाज अहमद, इरफान खान, निजामुद्दीन, गुलाम मुहम्मद, साबिद अली, अयूब खान, मुतीफ अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें