फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिनों तक घर-घर जाकर दी जाएगी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सीएमओ कार्यालय परिसर के बूथ से सघन पल्स पोलियो महा अभियान रविवार से शुरू हो गया। इसकी शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी रामाश्रय ने चार वर्षीय बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। छूटे नौनिहालों को पांच दिनों तक घर-घर जाकर पोलियो रोधी दवा पिलायी जाएगी। इसके लिए पूरे जनपद में 1088 बूथ बनाए गये है। जनपद मेें तीन लाख 26 हजार 122 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ रामाश्रय ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है। इससे बचाव के लिए भारत सरकार एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से देश में वृहद स्तर पर पोलियो रोधी अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि इसके लिए जनपद स्तर पर व्यापक तैयारी की गई है। प्रत्येक टीमों को दायित्व दिया गया है, ताकि शून्य से पांच वर्ष तक की आयु का कोई बच्चा छूटने न पाये। उन्होंने मातहतों एवं कार्मियों को निर्देश दिया कि हरहाल में घरों तक पहुंचकर अथवा बूथों पर पोलियो खुराक अवश्य पिलायें। कहा कि इस अभियान में कोताही बरतने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथों के निरीक्षण के लिए डीआईओ, एसीएमओ एवं चिकित्सक आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसकी प्रगति रिपोर्ट रोजाना सौंपने को निर्देशित किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि जनपद में कुल 1088 बूथ बनाये गए हैं, जहां 0-5 वर्ष तक के बच्चों को खुराक पिलायी जाएगी। इसके अतिरिक्त बस अड्डों, रेलवे स्टेशन जैसे- भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर 40 ट्रांजिट पोलियो बूथ बनाये गए हैं। चोपन तथा सुकृत के खदान क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों के बच्चों के लिए सात मोबाइल टीमें बनायी गई हैं, जो इन क्षेत्रों में घूम-घूम कर बच्चों को पोलियो की दवा पिलायेगी। जो बच्चे आज पोलियो की खुराक पीने से छूट जायेंगे, उन्हें अगले पांच दिनों तक घर-घर जाकर पोलियो की खुराक दी जाएगी। इस मौके पर संजय कुमार सिंह, आशुतोष दत्त मिश्रा, राकेश कुमार कन्नौजिया, बेलाल, विनय यादव, एएनएम, आशा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें