सोनभद्र। जनपद में रविवार को मतदान केंद्रों पर मतदाता पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। लेकिन दोपहर 12 बजे तक राजकीय बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज मतदान केंद्र का गेट न खुलने पर लोगों ने हंगामा किया। जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार नंदलाल सिंह ने केंद्र का गेट खुलवाया।
सदर उपजिलाधिकारी विशाल यादव ने लसड़ा, सजौर समेत अन्य मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से पात्रों का नाम बढ़ाने आदि के बारे में जानकारी ली। एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची में पात्र व्यक्तियों का किसी हाल में नाम छूटना नहीं चाहिए। वोटरलिस्ट से नाम कटने पर संबंधित बीएलओ जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीएलओ मतदान के बारे में भी लोगों को जागरूक करें। कार्य करने के दौरान कोई परेशानी हो तो उसे तत्काल उच्चाधिकारियों में सज्ञान मेें लाएं, ताकि उसका समाधान किया जा सकें। उधर तहसीलदार ने बहुआर, मधुपुर, तेंदू, केकराही समेत अन्य केंद्रों पर जाकर बीएलओ के क्रियाकलापों की जांच किया। कहा कि आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में लोगों का नाम शामिल किया जाए। तहसीलदार नंदलाल सिंह ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कालेज राबट्र्सगंज मतदान केंद्र का गेट विलंब से खुलने की शिकायत मिली थी। सूचना मिलते ही कालेज को खुलवा कर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य कराया गया।