फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना (चंदौली)। क्षेत्र के सबल जलालपुर से एवती मार्ग वर्षों बाद भी पक्का नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना था कि बारिश हल्की बारिश के बाद ही इस मार्ग पर चलना मुश्किल हो जाता है। मार्ग निर्माण के लिए ग्रामीणों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई लेकिन सुुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर सबल जलालपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

सबल जलालपुर से एवती तक 3.7 किलोमीटर लंबे मार्ग को आज तक खड़ंजा तक नहीं बिछाया गया है। इस मार्ग से सबल जलालपुर, एवती, रामरूपदासपुर, आलमखातोपुर, अवहीं, बहारी, जिगना, रैपुरी, कम्हारी सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन होता है। इन गांवों के लोगों के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचने का भी यही मुख्य मार्ग है। बावजूद इसके आज तक इस मार्ग पर खड़ंजा तक नहीं बिछ सका है। इससे हल्की बारिश होते ही इस मार्ग पर कीचड़ की स्थिति हो जाती है और ग्रामीणों को इस मार्ग से आवागमन ठप हो जाता है। ग्रामीण दूसरे मार्ग से स्टेशन और बाजार पहुंचते हैं। इससे उन्हें 10 किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। प्रदर्शन कर रहे ग्राम प्रधान रणविजय यादव उर्फ डब्लू ने कह कि यह रास्ता दो विकास खंडों, दो परगना और दो तहसीलों को जोड़ता है। कहा कि कई बार इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से की लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। प्रदर्शन में नंदलाल यादव, श्यामदेव, बलवंत राम, रामजतन, कमला, विकास, धर्मेंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें