फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि शुक्रवार को नगर के सपा कार्यालय पर मनाई गई। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि लोहिया ने जो समाजवाद का नारा दिया वह आज भी प्रासंगिक है। समाजवाद की विचारधारा से ही जुड़कर देश और प्रदेश का विकास होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों और जनविरोधी कार्यों के चलते गरीब, पिछड़े, किसान, मजदूर और नौजवान परेशान है। न किसानों को समय से बिजली, पानी मिल रहा है न नौजवानों को नौकरी। गरीब और गरीब होता जा रहा है। केंद्र और प्रदेश की सरकार पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया के विचारों पर चलकर ही देश और प्रदेश का भला होगा। इस मौके पर राजकुमार जायसवाल, धर्मेंद्र यादव, अवधेश पटेल, राहुल पटेल, अशोक यादव, मंगल जायसवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें