फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी के लिये भटक रहे श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर (सोनभद्र)। भीषण गर्मी में तेंदू पत्ता तोड़ने वाले श्रमिकों को अभी तक मजदूरी नहीं मिली है। जरहां सेक्शन में पत्ते का तोड़ने वाले मजदूरों ने सम्बंधित अधिकारियों से मजदूरी की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जरहां सेक्शन इकाई 92 बी के दर्जनों मजदूरों के तेंदू पत्ते के तुड़ान का मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है । परेशान मजदूरों ने 19 दिसंबर को जिलाधिकरी को शिकायती पत्र भेजकर भुगतान की मांग की है। श्रमिकों ने बताया कि वर्ष 2017 में गर्मी के दिनों में तेंदू पत्ते के तुड़ान की मजदूरी नौ माह बीत जाने के बाद भी नहीं मिली। प्रभागीय लौगिग रेनुकूट द्वारा प्रति वर्ष वन रेंज जरहां में तेंदू पत्ते का तुड़ान गर्मी के दिनों में कराया जाता है। पत्ता लेते समय फड़ मुंसियों द्वारा तत्काल भुगतान करने का वादा किया जाता है लेकिन मजदूरी भुगतान की समस्या हर वर्ष होती है। मजदूर रामवृक्ष, रामसजीवन, सुनील कुमार, शिवशंकर ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें