सोनभद्र। चुर्क पुलिस लाइन में पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को प्रात: योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन डॉ. अवधेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरुण कुमार दीक्षित, योग शिक्षक रामबाबू राय, रवि प्रकाश त्रिपाठी, जिला संवाद प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति के जिला कोषाध्यक्ष योग शिक्षक रामबाबू राय ने पुलिस कर्मियों को योग के गुर सिखाये। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन डॉक्टर अवधेश सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग में अनियमित दिनचर्या होने के कारण हम सभी के लिए योग बहुत ही आवश्यक है। इस मौके पर सीओ सदर ज्ञान प्रकाश राय, सोनभद्र बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष प्रभु नारायण पांडेय, बद्री सिंह पटेल, युवा भारत के तहसील प्रभारी रवि पांडेय, तहसील प्रभारी सुनील चौबे, मोहर देव पांडेय, अरुण कुमार त्रिपाठी, जितेंद्र देव पांडेय, प्रतिसार अधिकारी हरिकेश आदि शामिल रहे।