फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकालने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले की इकलौती नगर पालिका एवं सात नगर पंचायतों में चुनाव संपन्न कराने के बाद अब जिला प्रशासन सकुशल मतगणना कराने की तैयारी में जुट गया है। मतगणना स्थलों पर बैरीकेडिंग शुरू हो गई है। मतगणना स्थलों से दो सौ मीटर पूर्व समर्थकों को रोक दिया जाएगा। जुलूस निकालने वाले विजेता उम्मीदवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन

22 नवंबर को नगर पालिका राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा, चोपन, ओबरा, घोरावल, दुद्धी, रेणुकूट, पिपरी में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए मतदान हो गया है। एक दिसंबर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजकीय पालीटेक्निक कालेज लोढ़ी में नगर पालिका राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा, चोपन, ओबरा के मतों की गिनती की जाएगी। घोरावल तहसील में नगर पंचायत घोरावल, भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में नपं दुद्धी, पिपरी और रेणुकूट की मतगणना होगी। आयोग के निर्देशानुसार आरओ, एआरओ और कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। जहां पर वोटों की गिनती होगी, उन स्थानों पर बैरीकेडिंग के लिए बास बल्ली पहुंचना शुरू हो गया है। ताकि मतगणना शुरू होने से 24 घंटे पूर्व बैरीकेडिंग का कार्य पूर्ण हो सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि जिनका पास होगा उनको मतगणना स्थल तक जाने दिया जाएगा। मतगणनास्थलों पर ज्वलनशील पदार्थ, मोबाइल ले जाने पर रोक रहेगी। वीडियो कैमरे की देखरेख में वोटों की गिनती की जाएगी। जितने वाले उम्मीदवारों को विजय जुलूस निकालने पर रोक है। बावजूद इसके जुलूस निकालने वाले प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी सभी एसडीएम और सीओ को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें