सिंगरौली। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए एनसीएल जयंत की तरफ से वीपीआर कैंप मेढ़ौली में तीन दिवसीय ग्रामीण वॉलीबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार की देर शाम समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में मेढ़ौली ने जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया।
मुख्य अतिथि जीएम जयंत अजीत कुमार चौधरी और विशिष्ट अतिथि सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैश्य ने विजेता, उपजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में अमलोरी, मायाराम, वीपीआर स्पोर्ट्स, नवजीवन विहार, सरसवाह, कसर, मेढ़ौली गांव और यंग चैलेंजर मेढ़ौली सहित कुल आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला मेढ़ौली गांव और यंग चैलेंजर मेढ़ौली की टीम के बीच खेला गया। मेढ़ौली गांव की टीम ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और पांच सेट के मैच में से पहले तीन सेट आसानी से जीतकर प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमा लिया। अरूण को प्रतियोगिता का बेस्ट इरेक्टर और अजीत को बेस्ट लिफ्टर चुना गया। फाइनल में पंकज मैन ऑफ द मैच बने। शुभम सिंह को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।ऱ् संचालन सहायक प्रबंधक (कार्मिक) आरके राठौर ने किया। जयंत के स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) बसंत राम, परचन प्रसाद, नीतीश कुमार श्रीवास्तव, राजीव घोष, शांति देवी आदि मौजूद रहे।