फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण का दंश झेलने वालों को रोजगार के नाम पर धेला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अनपरा। ककरी महाप्रबंधक कार्यालय पर शुक्रवार की दोपहर बेरोजगारों ने प्रदर्शन कर हक मांगा। कहा कि यहां काम करने वाली बघेल ग्रुप की आउटसोर्सिंग कंपनी स्थानीय तथा जिले के लोगों को रोजगार देने के बजाय बाहर के लोगों को समायोजित करने में लगी है। यह ठीक नहीं है।
विज्ञापन

अंकुश दुबे ने कहा कि विस्थापित परिवार और उनके सदस्य दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। जिले का पढ़ा-लिखा युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। कहा कि ककरी परियोजना में ओवरबर्डेन हटाने का काम करने वाली आउटसोर्सिंग कंपनी स्थानीय युवाओं को काम पर रखने के बजाय बाहर के लोगों की भर्ती कर रही है। शिवानंद यादव, लक्ष्मीकांत दूबे, ओमप्रकाश दूबे, नंदलाल यादव, आरपी पनिका, अरुण दूबे, रामनरेश, बाबूराम, अभोरिक यादव, अमृत लाल, अनिल, धनीराम आदि का कहना था कि प्रदूषण यहां के लोग झेल रहे हैं लेकिन रोजगार बाहर के लोगों को दिया जा रहा है। यह अन्याय अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अगर चार दिन के भीतर विस्थापितों और स्थानीय युवाओं की भर्ती की पहल नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रबंधन को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। महाप्रबंधक एलपी गोडसे का कहना है कि अभी नया-नया ठेका दिया गया है और कुशल श्रमिकों में 80 फीसदी रोजगार स्थानीय को देने का निर्देश है। इसका पूर्ण रूप से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें