फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिहार ले जाए जा रहे 160 पशु मुक्त कराए, 8 तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी/खलियारी। मांची पुलिस ने बिहार सीमा पर घेराबंदी कर 8 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 160 गोवंशों को भी मुक्त कराया। पशुओं को तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा था। मौका देख कर दो अन्य तस्कर भागने में कायाब रहे।
विज्ञापन

जिले की सीमा से पशुओं की तस्करी पर रोक लगाने के लिए एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम बृहस्पतिवार सुबह गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर मांची थाना क्षेत्र के चिकनी घाटी पहाड़ी के पास से घेराबंदी कर आठ तस्करों को पकड़ा। वह पशुओं को लेकर जंगल के रास्ते बिहार जा रहे थे। बरामद पशुओं में 63 गाय, 22 बैल, 34 बछड़ा, 41 बछिया शामिल हैं। पकड़े गए तस्करों की पहचान मांची के चिचलिक गांव निवासी राजकुमार यादव, रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के करौदिया निवासी प्रमोद कुमार, संतोष कुमार गोंड, निरंजन सिंह, जग प्रसाद गोंड, विनोद यादव, श्रवण कुमार, मुनेश्वर धांगर के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने अपने दो साथी मांची के सोमा गांव निवासी संतोष कुमार धांगर और छविनाथ उर्फ छवि यादव के बारे में बताया। दोनों मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें