फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में व्यापारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में बीच बाजार में धर्मशाला से पन्नूगंज मार्ग तक सड़क के चौड़ीकरण को लेकर हुए सर्वे का व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। रविवार को व्यापारियों ने इसके विरोध में नगर के साईं चौक पर धरना दिया और सभा कर चौड़ीकरण योजना को निरस्त करने की मांग उठाई। चेताया कि नगर के लोगों के हितों के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। इसको लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज में पन्नूगंज मार्ग पर धर्मशाला से रेलवे फाटक तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव है। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग से नापी और लाल निशान लगाने की कार्रवाई हो चुकी है। इसी के साथ इसका विरोध भी व्यापारियों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों ने शुरू कर दिया है। रविवार को साईं चौक पर हुए धरना सभा में ब्यापारी राजू सोनी व अभिषेक खत्री ने नगर के बीच बाजार से हाइवे रोड बनाने की योजना की निंदा किया। राबर्ट्सगंज नगर बचाओ आंदोलन के संयोजक राजकुमार सोनी ने कहा की राबर्ट्सगंज नगर देश की आजादी के पहले से बना हुआ है। अंग्रेजी शासन काल 1928 में यह टाउन एरिया बन चुका था। 1989 में नगर पालिका बना था। तब राबर्ट्सगंज नगर के बीच पन्नूगंज रोड कच्ची थी। टाउन एरिया के कर्मचारियों ने सड़क को जितना छोड़कर घर बनाने के लिए कहा उसके दोनों तरफ ब्यापारी बस गए। अब लोक निर्माण विभाग सड़क चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों को बरबाद करने पर तुला है। सड़क को चौड़ा करने के लिए सर्वे कर लोगों के घरों में घुसकर मध्य सड़क से 45 फिट पर निशान लगाया है। इससे 10 हजार बर्बाद होंगे। इसके विरोध में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने नगर के बाहर से सड़क निकालने की मांग की। धरना में संदीप जायसवाल, दीपक केसरी, नवनीत गोयल, आशीष, संदीप श्रीवास्तव, विजय, राजेश, मुस्ताक, चंदन, अभिषेक खत्री, गोविंद, सुमित, मुन्ना, शिव कुमार, सुधीर, संजय, पिंटू, हनुमान, मो. सलीम, दीना, राजन, विवेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें