फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की पटरियों से जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घोरावल। शासन के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत घोरावल नगर पंचायत में रविवार को प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटवाया। तहसील व नगर पंचायत के अधिकारियों और भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी से अतिक्रमण हटाने से दिन भर नगर में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान सड़क किनारे पटरियों व नालियों और थनहवा तालाब पर किया गया करीब 70 अतिक्रमण प्रशासन ने हटवा दिया। रविवार को दोपहर बाद करीब एक बजे एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी की अगुवाई में तहसीलदार सुरेश शुक्ला, नगर पंचायत के ईओ चैतन्य कुमार तिवारी पुलिस पुलिस के साथ नगर के मेन तिराहा पर पहुंची। टीम के साथ जेसीबी मशीन भी थी। एसडीएम के निर्देश पर मेन तिराहा से सड़क किनारे और नालियों पर हुए अतिक्रमण को हटाने की शुरुआत की गई, जो शाम साढ़े छह बजे तक चला। इससे मौके पर नगरवासियों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान सड़क व नालियों पर झूल रहे टिन शेड, पक्के निर्माण, नालियों पर बने चबूतरे, साइन बोर्ड हटा दिये गए। प्रशासन की टीम देखकर नगर के बहुत से दुकानदार हथौड़ा, कुदाल इत्यादि लेकर खुद अतिक्रमण को तोड़कर हटाने लगे। बहुत से लोग कटर मशीन से अतिक्रमण किया हुआ टिन शेड काटने लगे। इस दौरान अतिक्रमण हटाने को लेकर कुछ जगहों पर प्रशासनिक टीम और दुकानदारों में नोक झोंक भी हुई।
विज्ञापन

इनसेट:
घोरावल। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चैतन्य कुमार तिवारी ने बताया कि रविवार को नगर के मुख्य बाजार एवं थनाहवा तालाब पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया, जिसमें करीब 70 अतिक्रमण हटाए गए। शासन के निर्देश पर 30 जून तक विशेष अभियान चलाकर घोरावल नगर पंचायत में किया गया। अतिक्रमण हटाया जाएगा। जो लोग सड़क किनारे, नालियों, तालाबों व सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किए हैं वे उसे स्वयं हटा लें अन्यथा जेसीबी से प्रशासन द्वारा स्वयं अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें