फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी को जिला बनाने के लिए भरी हूंकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार की दोपहर में दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी तथा संयुक्त बार संघ के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर कचहरी गेट मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। जिला बनाने की समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन

दुद्धी को जिला बनाओं सघर्ष समिति के महासचिव प्रभू सिंह ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाएं जाने की मांग लंबे अर्से से की जा रही है, लेकिन मौजूदा सरकार पर इसका असर नही पड़ रहा है। दुद्धी को जिला बनाने को लेकर जगह-जगह सभाएं की जा रही है। पूर्व में कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा केबिनेट मंत्रियों को जिला बनाए जाने से संबंधित मांग पत्र सौंपा गया है । इसके बावजूद शासन स्तर से अभी तक जिला बनाने की घोषणा नहीं की गई। दुद्धी बार एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे ने कहा कि जिला मुख्यालय की लंबी दूरी होने के कारण डीएम कार्यालय तथा न्यायालय में पहुचने में आम लोगों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बीजपुर से जिला मुख्यालय पहुचने में करीब 200 किलोमीटर की दूरी आम लोगों को तय करनी पड़ती है। बार संघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि ने कहा कि शासन स्तर से क्षेत्र के लोगों को गुमराह कर पिछड़े क्षेत्र को विकास से वंचित किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में सत्ता के कई मंत्रियो ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था, लेकिन आज तक पूरा नही हो सका। पूर्व अध्यक्ष रामपाल जौहरी, प्रेमचन्द्र यादव, रामजी पांडेय, सत्यनारायण यादव, आनंद कुमार, कृष्णदेव, मनोज मिश्रा, रामनरेश अग्रहरि, अजय मिश्रा, मनोज तिवारी, आशीष गुप्ता, रामप्रकाश सिन्हा, प्रेम चन्द्र गुप्ता, अमरावती देवी, कामेश्वर चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें