फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के अहिरबुड़वा गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली म्योरपुर-सांगोबांध मार्ग पर ओवरलोड बालू लदे ट्रकों के संचालन के विरोध में सड़क पर प्रदर्शन करने के बाद धरना दिया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रोक के बावजूद ओवरलोड बालू लदे ट्रकों के संचालन होने से सड़क टूटने लगी है। चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब ओवलोड वाहनों का संचालन बंद नहीं हुआ तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को उनकी मांगें उच्चाधिकारियों तक पहुंचा कर समाधान कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। करीब साढ़े चार बजे तक ट्रकों का संचालन पूर्ण रूप से बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अहिरबुड़वा के मनरुटोला तिराहे पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर ओवरलोड ट्रकों पर अंकुश लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन पर अनदेखी करने का आरोप लगाया। प्रधान इंद्रदेव यादव और नांदेव ने कहा कि एक माह पूर्व बनी सड़क ओवरलोड बालू लदे ट्रकों के परिवहन होने के कारण गढ्डायुक्त हो गई। अगर तत्काल ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक नहीं लगा तो सड़क पर चलना दूभर हो जाएगा। कहा कि नक्सल क्षेत्र में पहली बार अच्छी सड़क बनी, लेकिन बालू के ओवरलोड ट्रकों के परिवहन से सड़क खराब हो गई। ग्रामीण क्षेत्रीय विधायक को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। लेकिन विधायक मौके पर नहीं पहुंचे। एसओ ने आश्वासन दकर धरना समाप्त कराया। प्रदर्शन विंध्याचल भारती, देवकुमार, कपिल देव, राम कुमार, भगवान दास, राजदेव, रामचंद्र, अरुण भारती, महेंद्र चेरो, भगवान, रामशकल, सर्वदेव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें