फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कोयला परिवहन के लिए झिंगुरदा में वारफाल का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिंगरौली। झिंगुरदा परियोजना में कोयला परिवहन रेलवे लाइन पर वारफाल( कोयला लोडिंग स्थल) के पहले चरण का शुभारंभ शुक्रवार को सीएमडी पी के सिन्हा ने किया।
विज्ञापन

नये वारफाल के शुरू होने से पहले झिंगुरदा परियोजना में कोयले की रेल में लोडिंग कोल हैंडलिंग प्लांट से होती थी। वारफाल के शुरू होने से अब रोजाना एक से दो रेल रैक आसानी से भेजी जा सकती है। झिंगुरदा क्षेत्र से कोयला ग्राहकों को भेजे जाने वाले कोयले की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। नये वारफाल के पास ही एक मोबाइल क्रशर लगाया गया है, जिससे माइनस 100 एमएम साइज पर कोयला क्रश कर भेजा जाएगा। झिंगुरदा वारफाल एनसीएल के जयंत एवं दुधीचुआ परियोजनाओं के नजदीक होने के चलते इन परियोजनाओं का कोयला भी वारफाल से भेजे जाने की योजना है। सीएमडी पी के सिन्हा ने नये वारफाल के शुभारंभ को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एनसीएल की कोशिशों का एक अहम पड़ाव बताया। कहा कि एनसीएल प्रबंधन का पूरा प्रयास है कि एक दिन झिंगुरदा से कोयले की 9.10 रेल रैक भेजी जा सके। पहले चरण में झिंगुरदा में अभी 350 मीटर लंबी और 40 मीटर चौड़ी वारफाल पर 02 रेलवे ट्रैक हैं। झिंगुरदा के महाप्रबंधक चितरंजन सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और परियोजना अधिकारी नरेंद्र कुमार ने आभार जताया। इस दौरान निदेशक गुणाधर पाण्डेय, निदेशक नाग नाथ ठाकुर, अशोक दूबे, सर्वेश सिंह, डी एन सिंह व रेलवे के चोपन रंजन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें