फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबका साथ, सबका विकास नीति से करें कार्य, सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति के साथ अधिकारी व कर्मचारी कार्य करें। तभी प्रधानमंत्री के भारत को विश्व गुरू बनाने का सपना साकार होगा। उक्त बातें शनिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित परिचयात्मक बैठक में नवनिर्वाचित सांसद पकौड़ी लाल ने कहीं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने जिले में चलाई जा रही केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार की नीतियों, योजनाओं व विकासपरक कार्यक्रमों को पात्रों तक हरहाल में पहुंचाते हुए जिले का चतुर्दिक विकास किया जाएगा। कहा कि जनता से जुड़ें अधिकारी व कार्मिकगण अपने कार्यालयों में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक अनिवार्य रूप से जन समस्याओं को सुनते हुए मामलों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे। सांसद पकौड़ी लाल के अलावा मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चौबे, जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) सत्यनारायण पटेल न सरकार की योजनाओं के बेहतर तरीके से पात्रों तक पहुंचाने पर बल दिया। प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, पीडी आर.एर्स मौर्या, मिर्जापुर छानबे विधायक राहुल कोल, अजीत चौबे, ओम प्रकाश दूबे, कुलदीप पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें