फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदू पता लदे ट्रक में लगी आग, धूं-धूं कर जला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के फुलवारी गांव में मंगलवार को तेंदू पत्ता लदे दस चक्का ट्रक में आग लग गई। इसे ट्रक धू-धू कर जलने लगा। ट्रक पर लदा तेंदू का पत्ता सरकारी था, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
मिर्जापुर जिले से दस चक्का ट्रक सरकारी तेंदू का पत्ता लादने के लिए तेंदुआ गांव गई थी। दिन में करीब साढ़े तीन बजे ट्रक तेंदू का पत्ता लादकर मिर्जापुर वन विभाग के लिए लौट रहा था। जब तेंदू पत्ता लदा ट्रक करसोता गांव में पहुंचा तो पोल से गुजरे हुए केबल तार से ट्रक का ऊपरी भाग टच कर गया, जिससे स्पार्किंग के कारण पत्ते ने आग पकड़ ली। ट्रक थोड़ी दूर और आगे बढ़कर फुलवारी पेट्रोल पंप के नजदीक तक पहुंची थी कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रक के चालक खलासी गाड़ी पर से उतर कर दूर भाग खड़े हुए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आग बुझाना शुरू किया, लेकिन ट्रक का डीजल टैंक व पहिए फट गए और आग पूरी तरह से ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के घंटों बाद भी दमकल गाड़ी न पहुंचने से लोगों में आक्रोश का माहौल दिखाई पड़ा। घटना की सूचना पूर्व ग्राम प्रधान गोविंद सिंह ने पुलिस को दी। बताया गया कि फायर ब्रिगेड को भी फोन किया गया लेकिन नंबर नहीं मिल सका। सूचना मिलने पर थोड़ी देर में 100 नंबर डायल पुलिस और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।बताया गया कि इस हादसे में राख हुए तेंदू पत्ते की कीमत दस से पंद्रह लाख रुपए है, वहीं दस लाख रुपए कीमत का ट्रक भी जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें