फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन में कैसे होगी 14.5 एमटी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में शासन की ओर से जिला प्रशासन को 54500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक करीब 40 हजार एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है। अब आठ दिनों में साढ़े 14 हजार एमटी गेहूं की खरीद होनी है। तीनों तहसील के 72 केंद्रों पर गेहूं खरीदा जा रहा है। क्रय किए गए गेहूं में से करीब 20 हजार मीट्रिक टन गेहूं अभी भी केंद्रों पर डंप है। कइयों जगह खुले आसमान के नीचे गेहूं रखा है। अगर बारिश हुई तो गेहूं भीग कर खराब हो सकता है।
विज्ञापन

बताते चले कि वर्ष 2019-20 में 54500 मीट्रिक टन गेहूं का क्रय करने का लक्ष्य मिला है। शासन स्तर से प्रति कुंतल गेहूं का समर्थन मूल्य 1840 रुपये निर्धारित किया गया है। राबट्र्सगंज, घोरावल, चतरा, नगवां, चोपन, दुद्धी, म्योरपुर और बभनी ब्लॉक क्षेत्र में 72 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद हो रही है। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू है जो 15 जून तक चलेगा। लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक जिले में करीब 40 हजार मीट्रिक टन गेहूं का क्रय किया जा चुका है। लक्ष्य तक पहुंचने के लिए करीब 14500 एमटी गेहूं खरीदना पड़ेगा। वहीं क्रय किए गए गेहूं में से लगभग 20 हजार मीट्रिक टन गेहूं को सुरक्षित गोदामों में रखा जा चुका है। जबकि बीस हजार एमटी गेहूं अभी केंद्रों पर ही पड़े है। केंद्रों के अंदर जगह न होने के कारण लगभग दस हजार एमटी गेहूं बाहर खुले आसमान के नीचे रखा गया है। हालांकि आने वाले दिनों मेें होने वाली बरसात को देखते हुए संबंधित अधिकारी गेहूं को सुरक्षित भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में रखवाने में जुटे हुए है। इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि सभी केंद्र प्रभारियों को लक्ष्य को पूरा करने के लिए किसानों का नियमानुसार गेहूं क्रय करने के लिए निर्देश दिया गया है और इसकी मानिटरिंग भी की जा रही है। कहा कि क्रय किए गए गेहूं को गोदामों में रखने की व्यवस्था कराई जा रही है। सभी केंद्रों पर गेहूं ढकने के लिए तिरपाल का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें