सोनभद्र। जिले में बुधवार को ईद-उल-फित्र का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। राबर्ट्सगंज सहित अन्य जगहों पर स्थित ईदगाह में नमाज अदा कर मुल्क के अमन-चैन की दुआएं मांगी गई। नमाजियों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फित्र की नमाज अकीदत, पाकीजगी और एतराम के साथ अदा की गई। नमाजियों हिंदू-मुस्लिम एक-दूसरे के गले मिल कर ईद की बधाई दी। राबट्र्सगंज ईदगाह पर सुबह सवा आठ बजे जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अबू नसर कादरी ने नमाज पढ़ाई। मौलाना ने तकरीर करते हुए कहा कि अल्लाह ताला के नेकबंदों ने रमजान शरीफ का कद्र करते हुए रोजा और नमाज में रहा। अल्लाह ताला अपने बंदो की बंदगी देखकर खुश होता है। कहा कि किसी का पड़ोसी भूखा रहेे और खुद भर पेट खाएं तो वह मोमिन नहीं है। रहमत का महिना रमजान बीतने के बाद ईद का चांद दिदार होते ही मुस्लिम समाज के लोगों में खुशिया की बहार आ जाती है। पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने भी नमाज अदा की। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर मुस्ताक खान, प्यारे कादरी, अजहर खान, मोलाना हिफाजत हुसैन, जाफर हुसैन, हिदयात उल्ला खान, खुर्शीद आलम, पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूबे, अविनाश कुशवाहा, अविनाश शुक्ला, इंद्रदेव सिंह, रामशकल चौबे, अवधेश पांडेय, फरीद खान, श्रीकांत दूबे, रोशन खान, लल्लू भाई, सिराजुद्दीन समेत अन्य ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। उधर जामा मस्जिद में सुबह पौने नौ बजे मौलाना खुर्शीद आलम और नई बस्ती मस्जिद में इमान मुजफ्फर हुसैन ने नमाज अदा कराई। सदर एसडीएम यमुना धर चौहान, सीओ अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
ओबरा: भलुआ टोला स्थित ईदगाह में हाफिज कारी मौलाना मुहम्मद असलम ने ईद की नमाज अदा कराई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ओबरा डा. केजी सिंह के नेतृत्त्व में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। नमाज के बाद
मुस्लिम बंधुओं ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दिया ढ्ढ वहीँ नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमति देवी, रमेश सिंह यादव, संजय वैसवार आदि ने भी मौके पर पहुंचकर मुस्लिम बंधुओं को ईद की बधाई दी।
घोरावल: नगर के ईदगाह मैदान में ईद की नमाज पढ़ी। मुफ्ती अरशद के नेतृत्व में मुस्लिम बंधुओं ने हिंदुस्तान में अमन चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआएं मांगी। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में रमपुरवा, बरकहरा समेत कई जगहों पर ईद की नमाज पढ़ी गई। नमाज अदा करने में बरकत अली, इनामुलहक अंसारी, सखावत अली, मो. नईम, मुनीम, मो. सौदागर, ताज मुहम्मद, मुहम्मद रमजान, अल्ला भेजू, शहबान, गोरेलाल, हाफिज मुहम्मद आदि ने मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, अधिशासी अधिकारी चैतन्य कुमार तिवारी, शिवकुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
दुद्धी: कस्बे मेें स्थित ईदगाह में सुबह साढ़े 8 बजे नमाज हुजूर नसीरे मिल्लत के इक्तदा में पढ़ाई गई। पूरी दुनिया मे अमन शांति के लिए दुआ की गई। इसके बाद कुछ मुस्लिम बंधु कब्रिस्तान के लिए कूच किया और वहां अपने पूर्वजों के लिए दुआएं की।सुबह आठ बजे से ही क़स्बे के आस पास के गांवों व क़स्बे के मुस्लिम बंधु व बच्चे ईदगाह पर एकत्रित होने लगे।और कतारबद्ध हो कर बैठने लगे सुबह साढ़े 8 बजे से ईद उल फित्र की नमाज अदा कराई गई। नमाज के दौरान सदर कल्लन खान, राफ़े खान, सरवर खान, आदिल खान, शमीम, इब्राहिम खान, कलीमुल्ला मेराज अंसारी, सेराज खान, फतेहमुहम्मद खान, क़ुतुब खान, तालिब हुसैन, फजल आदि मौजूद रहे।
बभनी: सात जगहों पर नमा अदा की गई। बभनी ईदगाह, बडहोर, चपकी, बरवाटोला, डूमरहर, पोखरा तथा भंवर में में अमन चैन की दुआ मांगी गई। भारी संख्या में पुलिस तथा पीएसी के जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। मजिस्ट्रेट संजय कुमार डटे रहे। सदर मुहम्मद अनवर, आरिफ अजीजुद्दीन, शाहिन, फरीदुद्दीन, इकबाल, हाजी मुनिश खां, हाजी कमरुद्दीन आदि मौजूद रहे। बभनी स्थिति ईदगाह में भदोही से आये अखलाक रिजवी ने नमाज पढाया।
केकराही: बुधवार को सुबह 8 30 बजे खैराही, भदोही, पापी, करकी माइनन, ऐलाही के नमाजियों ने इमामबाड़े में नमाज पढ़ी। ईदगाह पर करीब 500 की संख्या में लोग पहुंचे । मौलाना सेराज अहमद की मौजूदगी में नमाज अदा की गई। इस मौके पर सैयद आलम, महमूद आलम, गयासुद्दीन, आदि मौजूद रहे।
सलखन: सलखन ईदगाह पर बड़े अदब एहतराम के साथ इर्द की नमाज अदा की गई। बड़े और छोटे और बुजुगज् भी ईद की नमाज पढने के ईदगाह पर पहुंचे। सलखन के इमाम मौलाना गुलाम रब्बानी साहब के पीछे ईदुल फितरा की नमाज अदा की गई। इस मौके पर मजनू शाह, खुर्शीद, मुस्तफा अब्दुल कलाम, असलम, शौकत अली,
चोपन: गौरव नगर में स्थित ईदगाह पर नमाद पढ़ी गई। जैसा की कल शाम चांद की तस्दीक होने पर आज बुधवार को सभी मुस्लिम भाइयों ने नये नये कपड़े पहन कर खुशी का इजहार किया। मालिक परवर दिगार का शुक्र अदा कर ईदगाह की तरफ रवाना हुए। अदब एहतराम से जमात में खड़े होकर जामा मस्जिद के पेश ईमाम सद्दाम हुसैन कादरी की इमामत मे लगभग 2500 लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उस्मान अली, सदर जनाब लल्लन कुरैशी, सेक्रेटरी महफूज आरिफ, ईदू भाई, समीम अख्तर, हाजी मुख्तार, अहमद हाजी, सरफराज अहमद, मुजीब आलम, एजाज अंसारी, अनीस अहमद सलीम कुरैशी, नजमुद्दीन ईदरीस, इमरान कुरैशी, सरफराज अंसारी, रिजवान अहमद, कुशल सिंह, अनवर कुरैशी आदि मौजूद रहे।
चुर्क: नगर पंचायत वार्ड नंबर एक में स्थित ईदगाह में सुबह नवाज अदा की गई। ईद की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक.दूसरे को ईद की मुबारक बाद दी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सईद कुरैशी, नसीम अली, भाजन कुरैशी, आकीब, दुलारे, अख्तर आदि मौजूद रहे।