फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज करेंट, विद्युत उपकरण खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के डोमा गांव में मंगलवार की रात कई घरों में हाई वोल्टेज करेंट उतर गया। कई लोगों के पंखा, कूलर समेत अन्य बिजली के उपकरण जल गए। करेंट से बचने के लिए लोग घरों से बाहर निकल गए। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली विभाग के जेई ने आपूर्ति ठप कराया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। पीड़ितों ने बिजली से हुए नुकसान की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मिश्री के डोमा गांव में लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से मंगलवार की रात्रि लगभग पौने नौ बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई। बिजली चालू होते ही विद्युत उपकरणों से आवाज एवं धुआं निकलने लगा। यह देख लोगों ने स्विच ऑफ करने लगे तो उन्हें भी करेंट का झटका लगा और जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए। उपभोक्ता चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया की संयोग रहा कि तत्काल जेई ने फोन उठा लिया और उन्होंने आपूर्ति को ठप करा दिया, वरना बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। हाई वोल्टेज से अरुण के घर की वायरिंग, पंखे, अरविंद के पंखे, सूरजमल के पंखे, चंद्रशेखर का कूलर, पंखा, नंदकिशोर का इनवर्टर, पंखा, कुसमी का पंखा समेत अन्य लोगों के लाखों रुपये के बिजली के उपकरण राख हो गए। लाइट बंद करने के दौरान प्रतिमा गुप्ता को करेंट का हल्का झटका लगा। बीती रात से ही डोमा गांव में आपूर्ति ठप है। बुधवार की शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तत्काल आपूर्ति बहाल करने के साथ ही पीड़ितों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें