फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थायी होंगे गोवंश आश्रय स्थल, छाएं की ब्यवस्था के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में छुट्टा पशुओं के लिए अस्थाई रूप से बनाए गए गोवंश आश्रय स्थल अब स्थायी होंगे। यूपी सरकार ने अब तक बने सभी आश्रय स्थलों पर छाया, पानी, चारा आदि की व्यवस्था पूर्ण करने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने इस पर सभी आश्रय स्थलों की रिपोर्ट संबंधितों से तलब किया है। डीपीआरओ आरके भारती ने सभी एडीओ पंचायतों को आश्रय स्थलों की निरंतर निगरानी का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद छुट्टा पशुओं को एक स्थान पर रखकर सेवा करने के उद्देश्य से गोवंश आश्रय स्थल का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा से गोवंश आश्रय स्थल का निर्माण कराया जाना है। कुछ स्थानों पर निर्माण हो भी चुका है। ग्रामीण इलाकों में जिले भर में 11 गोवंश आश्रय स्थल बन चुके हैं। चोपन ब्लॉक में पांच, म्योरपुर में दो, राबर्ट्सगंज ब्लॉक में दो और घोरावल व बभनी ब्लॉक में एक-एक आश्रय स्थल बने हैं। हालांकि यह स्थल अस्थायी रूप से बने हैं। अब शासन ने इस भी आश्रय स्थलों को स्थायी रूप से निर्मित कराने का निर्देश दिया है। डीपीआरओ आरके भारती ने बताया कि जिन गोवंश आश्रय स्थलों पर छायें और पानी की व्यवस्था नहीं हैं, वहां इसे दुरुस्त कराने का निर्देश सभी एडीओ पंचायतों को दिया गया है। इसके अलावा वहां मवेशियों के चारा, पानी आदि की भी प्रतिदिन की रिपोर्ट एडीओ पंचायतों के जरिए तलब की जा रही है। कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें