फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्यजीवों के मौत की होगी उच्च स्तरीय जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
म्योरपुर। सोनभद्र जनपद जंगलों से घिरा हुआ है। यहां तमाम वन्य जीव एवं पशु पक्षी वनों में निवास करते हैं। ऐसे में वन में रहने वाले इन प्राणियों की देखभाल व उनकी सुरक्षा का समुचित इंतजाम विभागीय स्तर पर किया जाता है। इसके बावजूद पशु पक्षियों जानवरों की मौत चिंता का विषय है। यह बातें वन्यजीव बोर्ड के सदस्य श्रवण कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वन्यजीवों की रक्षा के लिए जिम्मेदार लोग क्या कर रहे हैं यह जांच का विषय है। वन्यजीवों की रक्षा हरहाल में की जाएगी। उन्हें सुरक्षित जंगलों में शरण मिले इसके लिए गर्मी में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित हो इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए वह खुद मुख्यमंत्री से मिलकर इस दिशा में पहल करेंगे। वन्यजीवों के प्राणों की रक्षा न कर पाने की दशा में जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई कराई जाएगी। मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले के दक्षिणांचल में आए दिन जंगली जीवों की मौत हो रही है। ऐसे में उनके प्राणों की रक्षा हो इस दिशा में पहल की जाएगी। वन संपदा की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। इसके दोहन को रोकना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें