फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार समेत समाज को अंधकार में ले जा रहा नशा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विंढमगंज। विश्व धूम्रपान दिवस पर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के केवाल व पकरी गांव में पंचायत भवन पर आयोजित जागरूकता गोष्ठी में हिंडाल्को जन सेवा ट्रस्ट के मुख्य ब्लॉक संयोजक दिनेश यादव ने कहा कि अवैध शराब और नशे से समाज अंधकार में जा रहा है। इसे रोकने के लिए सबको आगे आना होगा।
यहां प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र के ग्रामीण जनता नशा के कारण खुद का जीवन बर्बाद करने के साथ-साथ अपने परिवार समाज गांव को भी अंधकार में ले जा रही है। नशे से ही यह क्षेत्र शिक्षा से दूर होता जा रहा है। परिवार के मुखिया जब नशा करेंगे तो घर की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक स्थिति खराब होगी। घर में आंतरिक कलह होगा। इसलिए आज हम सब लोग नशा का त्याग करने का संकल्प करेंगे। सुशील कुमार वैद्य व महेंद्र चौरसिया ने कहा कि जहां सरकार लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने का प्रयास कर रही है, वहीं कुछ लोग नशे के नाते पिछड़ते जा रहे हैं। यहां संजय, जगत नारायण यादव, मथुरा चेरो, संकरी भट्टाचार्य ने कहा कि 21वीं सदी नारी शक्ति के रूप में तेज गति से बढ़ रहा है। हम सभी नारियां मिलकर अगर नशा मुक्ति अभियान छेड़ें तो अवश्य ही नशा अपने घर, पास पड़ोस व समाज से दूर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर फूलमती देवी, अशर्फी गोंड़, बीडीसी रमेश राम, त्रिलोकी यादव, विजय शंकर, संजय चौरसिया, हीरालाल यादव, मुन्नी लाल भारती, भिखारी गोंड़, रामविचार यादव, अविनाथ यादव समेत अन्य मौजूद रहे। यहां कुछ लोगों ने नशा के परित्याग का भी संकल्प लिया। सलखन: सलखन ग्राम पंचायत स्थित पकरख संस्था की ओर से संचालित मादक पदार्थ निर्व्यसन केंद्र पर बृहस्पतिवार को तंबाकू निषेध दिवस गोष्ठी मनाई गई। तंबाके के सेवन से होने वाली क्षति के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र देव पांडेय ने किया। यहां राजेश कुमार, बीपी गौतम, श्याम सुंदर, राधे, रामकिशुन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें