सोनभद्र। रमजान के अलविदा जुमा की नमाज जिले भर की मस्जिदों में शुक्रवार को अकीदत और पाकीजगी के साथ अदा की गई। लोगों ने बाद नमाज मुल्क के अमन, चैन की दुआ की। इस दौरान जगह-जगह पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। कुछ जगहों पर रास्ते भी नमाज तक के लिए बंद कर दिए गए और रूट डायवर्जन किया गया।
राबर्ट्सगंज के जामा मस्जिद में शाही इमाम मौलाना अबु नसर ने अलविदा की नमाज अदा कराया। यहां चरतल्ला के पास और मेन चौके के पास रास्ता बाजार में बंद रहा। दोनों ओर भारी संख्या में फोर्स सुरक्षा के लिए तैनात की गई थी। उरमौरा गांव में स्थित मस्जिद में मौलाना मजहरूल हक ने अलविदा की नमाज अदा कराया।
दुद्धी: शुक्रवार को दोपहर में मुस्लमानों ने अलविदा जुमे की नमाज कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच जामा मस्जिद में अदा किया। बाद नमाज मुसलमानों ने मुस्लिमों ने मुल्क में अमन चैन व सलामती की दुआ की। परिसर में कुछ जगह की कमी के नाते गली में भी दरी बिछाकर मुस्लिमों ने नमाज अदा की। जामा मस्जिद पर हजरत नसीरेमिल्लत ने नमाज पढ़ाई। मल्देवा स्थित कादरिया गर्ल्स कालेज (मदरसा) में हाफिज महमूद ने नमाज पढ़ाया। यहां सुरक्षा में एएसपी अरूण कुमार दीक्षित, प्रभारी थानाध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा, वंश नारायण, हाथीनाला थानाध्यक्ष आरएन पासी मौजूद रहे। चोपन: चोपन जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा की गई। मौलाना सद्दाम हुसैन कादिरी की इमामत में लोगों ने अलविदा की नमाज अदा की। मुल्क में अमन, चैन व सलामती की दुआएं मांगी। यह भी बताया गया कि चांद के तस्दीक होने पर बुधवार को ईद की नमाज ईदगाह में सुबह सवा आठ बजे पढ़ाई जाएगी। यहां जामा मस्जिद के सदर लल्लन कुरैशी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उस्मान अली, सेक्रेटरी महफूज आरिफ़, ईदू भाई, शमीम हैदर, बशीर समेत अन्य मौजूद रहे। घोरावल: नगर के जामा मस्जिद और नूरी मस्जिद में रमजान के पाक महीने के आखिरी जुमा की नमाज पढ़ी गई। रमपुरवा, जुड़िया, बर कन्हरा में भी अलविदा की नमाज हुई। जामा मस्जिद में मौलाना हाफिज परवेज और नूरी मस्जिद में मौलाना सादिक रजा ने नमाज पढ़ाई। यहां मुल्क में भाईचारे और अमन चैन की दुआ मांगी गई। यहां सुरक्षा के कड़ इंतजाम रहे। केकराही: क्षेत्र के खैराही, भदोही, पापी, डिलाही, बहेरा गांव में अलविदा जुमा की नमाज अदा हुई। खैराही में मौलाना मोहम्मद सेराज अहमद ने नमाज अदा कराया। इसी तरह के जिले के अन्य क्षेत्रों में भी अलविदा की नमाज हुई।