फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन पट्टा निरस्त कराने की मांग, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। तहसील क्षेत्र के केवाल गांव के रासपहड़ी पर खनन पट्टे को निरस्त करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन पर सुरक्षा का ख्याल न रखने का आरोप लगाया। डीएम से इस खनन पट्टे को बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी के खनन सीमा करीब 50 से 60 फीट की दूरी पर लोगों का घर है। आए दिन ब्लॉटिंग होने से पहाड़ी का पत्थर उड़कर उनके घरों व खेतों में आकर गिर रहा है। हर वक्त रहवासियों पर भय मंडराता रहता है कि कोई अप्रिय घटना न घट जाए। पहाड़ी के तलहटी क्षेत्र में दर्जन पर परिवारों संग टोले के अन्य घर भी प्रभावित हो रहे है। करीब 40 से 45 घर का परिवार ब्लास्टिंग के वक्त दुर्घटना को लेकर आशंकित रहता है। गांव के कैलाश, हुलास, बिरझन, राम प्रताप, रामकुमार, अशोक ने कहना है कि बस्ती के करीब पत्थर के खनन का पट्टा किन परिस्थतियो में दिया गया इसकी जांच होनी चाहिए। केवाल गांव के ग्राम प्रधान बोधा राम ने डीएम से हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें